(011) 45054000

contact@carajeev.com

Follow on :
 
     
   
 
 
     
   
 
 
     
   
 

Blog Categories

CAA पर अमित शाह के बयान पर चिदंबरम ने दिया जवाब, ब
Category: News, Posted on: 24/01/2020 , Posted By: kumar
Visitor Count:1933

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि CAA पर बहस करने के लिए गृह मंत्री ने विपक्ष को चुनौती दी है. क्या विपक्ष, न्यायविद, शिक्षाविद, लेखक, कलाकार, छात्र और युवा 12 दिसंबर से ऐसा नहीं कर रहे हैं?
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर चल रहा गतिरोध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां प्रदर्शनकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो-टूक शब्दों में कह दिया है कि किसी भी सूरत में सीएए वापस नहीं होगा. विपक्ष के लोग इसके खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने अमित शाह के इस बयान पर पलटवार किया है.
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. चिदंबरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि CAA पर बहस करने के लिए गृह मंत्री ने विपक्ष को चुनौती दी है. क्या विपक्ष, न्यायविद, शिक्षाविद, लेखक, कलाकार, छात्र और युवा 12 दिसंबर से ऐसा नहीं कर रहे हैं?


Add a Comment

Name:
Your Comment:
View Comments ()

 
     
996324 Times Visited